नई दिल्ली, मई 25 -- करिश्मा कपूर और गोविंदा का हुस्न है सुहाना गाने पर आज भी डांस किया जाता है। गाने उस वक्त चार्ट बस्टर था। करिश्मा कपूर एक डांस रिऐलिटी शो में आईं तो कंटेस्टेंट का इस गाने पर डांस देखकर उन्हें पुराना वक्त याद आ गया। उन्होंने बताया कि जब गोविंदा के साथ डांस करना था तो वह बहुत छोटी थीं और नर्वस भी। कोरियाग्राफर भी शरमा रहे थे और उनमें भी झिझक थी।नवर्स थीं करिश्मा इंडियाज बेस्ट डांसर के प्रीमियर एपिसोड में करिश्मा कपूर ने गुजरा वक्त याद किया। कंटेस्टेंट ने हुस्न है सुहाना गाने पर परफॉर्म किया तो करिश्मा बीते वक्त में पहुंच गईं। 1995 में आई कुली नंबर 1 फिल्म में उनका यह गाना था। करिश्मा ने बताया कि वह टीनेजर थीं। गोविंदा जैसे परफॉर्मर के साथ काम करने में वह काफी नर्वस थीं। करिश्मा बोलती हैं, 'उस वक्त मैं करीब 16 या 17 साल की...