नई दिल्ली, मार्च 4 -- 1999 में गोविंदा और संजय दत्त की फिल्म आई थी हसीना मान जाएगी। फिल्म के किरदार सोनू और मोनू को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म में करिश्मा कपूर और पूजा बत्रा भी लीड रोल में थीं। लेकिन सबसे ज्यादा प्यार चाचा जी बने गोविंदा और संतो बुआ यानी अरुणा ईरानी की केमिस्ट्री को मिला। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरुणा ईरानी इस रोल को निभाना नहीं चाहती थीं। अरुणा ने बताया कि वो कई फिल्मों में गोविंदा की मां का किरदार निभा चुकी थीं। ऐसे में वो उनके लव इंटरेस्ट के किरदार में नहीं नजर आना चाहती थी।अरुणा ईरानी नहीं करना चाहती थी गोविंदा के साथ ये रोल हाल में रेडियो सिटी को दिए एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने कहा, 'मैंने डेविड जी (डेविड धवन, डायरेक्टर) कि हर फिल्म में मैं गोविंदा की मां बनी हूं और ये इमेज बहुत भारी है। अगर अब मैं अचानक...