गिरडीह, जून 22 -- सियाटांड़। नवडीहा ओपी क्षेत्र में स्थापित पेयजल टंकी की सुरक्षा के लिए बनाई गई चहारदीवारी को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है, वहीं ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला नवडीहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत कुरहोबिंदो पंचायत के गोविंदाटांड़ गांव का है। यहां पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने टंकी परिसर की चहारदीवारी को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल-1 हरकत में आया। सहायक अभियंता के निर्देश पर कनीय अभियंता चंदन कुमार दास एवं प्रखंड समन्व...