कटिहार, मार्च 8 -- कटिहार। पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पथ प्रमंडल कटिहार के अधीन 6.20 किलोमीटर लंबी गोविंदपुर- चांपी-हसनगंज पथ की बदहाली की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल को पथ के निर्माण कार्य शीघ्र कराने का आग्रह किया है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा की गोविंदपुर-चांपी- हसनगंज एक महत्वपूर्ण विभागीय पथ है। यह पथ राष्ट्रीय उच्च पथ 131 ए के गोविंदपुर चौक (65वीं किलोमीटर )से प्रारंभ होकर हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के पास हसनगंज- सपनी विभागीय पथ को जोड़ती है। इस पथ का सुदृढ़ीकरण एवं कालीकरण कार्य होने से पूर्णिया प्रमंडल एवं जिला मुख्यालय कटिहार के आवागमन में काफी सुविधा हो जाएगी। यह पथ इस क्षेत्र की सामाजिक आर्थिक एवं व्यवसायिक विकास के दृष्टिकोण से मिल का पत्थर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.