जमशेदपुर, अगस्त 11 -- जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर निवासी अभयकांत ठाकुर पांच दिनों से लापता हैं। उनके जीजा संजीव झा ने गोविंदपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संजीव ने पुलिस को बताया कि अभय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के जानकीपुरम का रहने वाला है। वह गोविंदपुर में साथ ही रहता है और भारत बेंज कंपनी में काम करता है। 5 अगस्त को अभय काम के लिए घर से सुबह 10 बजे निकला था, पर काम पर नहीं पहुंचा। उसके फोन नंबर पर फोन करने पर बंद मिला। परिजनों ने काफी तलाश की, पर कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने जब अभय के मोबाइल नंबर का लोकेशन चेक किया तो अंतिम लोकेशन छोटा गोविंदपुर ही दिखा। यह भी पढ़ें- Purnia News: ससुराल से घर जाने की बात कहकर निकला युवक लापता फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...