दुमका, मार्च 9 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के जियापानी डाउन के पास रविवार को बालू लदा एलपी ट्रक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक ने बताया कि एलपी ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो जाने पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एलपी ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक में लदा बालू स्टेट हाईवे पर बिखर गया है। दुर्घटना में चालक और उपचालक दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गोपीकांदर थाना पुलिस को देते ही एसआई मनोज सोरेन घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि दोनों घायलों के हाथ व पैर में चोटें आयी है। हालांकि स्थिति गंभीर नहीं होने के कारण इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.