गोविंदपुर में 5 लाख पार्थिव शिवलिंग की होगी पूजा
जमशेदपुर, अगस्त 14 -- गोविंदपुर में पहली बार 5 लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा होगी। यह पहला मौका है, जब गोविंदपुर मिथिला भवन कैंपस में इतना बड़ा आयोजन होगा। पार्थिव शिवलिंग की पूजा सावन की तीसरी सोमवार 17 अगस्त को की जाएगी। 15 अगस्त को पार्थिव शिवलिंग तैयार करने के लिए मिट्टी का वितरण किया जाएगा। 5 लाख शिवलिंग निर्माण के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं। इसमें दो सौ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। हर साल यह आयोजन बिष्टूपुर के गोपाल मैदान में किया जाता था, लेकिन यह पहला मौका होगा, जब गोविंदपुर में पार्थिव शिवलिंग की पूजा की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं और प्रत्येक क्षेत्र का एक संयोजक नियुक्त किया गया है। पूजा को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराने के लिए दरभंगा से विशेष रूप से 5 पुरोहितों को आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.