गोविंदपुर में हाथियों के झुंड ने महिला को कुचलकर मार डाला
नवादा, अप्रैल 9 -- नवादा में हाथियों के झुंड ने खेत की रखवाली कर रही एक वृद्ध महिला को कुचल कर मार डाला। घटना मंगलवार की देर रात जिले के गोविन्दपुर प्रखंड के थाली थाना क्षेत्रांतर्गत माधोपुर पंचायत के बहिराडीह इलाके की है। मृतका 61 वर्षीया मुन्ना देवी माधोपुर गांव के ब्रह्मदेव यादव की पत्नी थी। घटना के वक्त मुन्ना देवी खेत और मवेशियों की देखभाल के लिए घर से करीब एक किलोमीटर दूर बहिरा डीह स्थित झोपड़ी में सो रही थी। खेत में गेहूं की फसल लगी हुई थी। इसकी रखवाली के लिए वह अक्सर रात में उसी झोपड़ी में सो जाती थी। गांव के कई ग्रामीण भी उस इलाके में झोपड़ी व मिट्टी-फूंस का घर बनाकर रहे थे। घटना की रात खेत की रखवाली कर रहे ग्रामीण शिवबालक यादव को हाथियों की गर्जना सुनाई पड़ी। इसके बाद वह झोपड़ी से निकलकर भागने लगे और लोगों को वहां से हटाने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.