धनबाद, सितम्बर 25 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। ख्यातिप्राप्त साहित्यकार अमिताभ चक्रवर्ती की 25वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार की रात विलेज रोड, गोविंदपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक कुमार दत्ता ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुशांत कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. चक्रवर्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है। इस अवसर पर कविता पाठ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रवींद्र नाथ चक्रवर्ती, कल्याण चक्रवर्ती, एसएन लाल त्यागी, डॉ. आरके शर्मा, अवनीकांत झा, कृष्ण प्रसाद साव, मथन चंद्र दसौंधी, आरसी मिश्रा, विनीता झा, संध्या रानी, विमल शर्मा, नुसरत परवीन, शीला पा...