जमशेदपुर, मार्च 14 -- गोविंदपुर के सामुदायिक विकास मैदान में इस वर्ष होने वाली श्री श्री वासंती दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। दुर्गा पूजा समिति गोविंदपुर की ओर से भूमि पूजन और झंडा पूजन संपन्न होने के बाद पंडाल निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। समिति ने जानकारी दी कि इस वर्ष पूजा का भव्य उद्घाटन 22 मार्च को किया जाएगा। इस बार का आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि समिति स्थापना का 25वां वर्ष यानी रजत जयंती मना रही है। समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ने बताया कि इस अवसर को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस बार मां दुर्गा की प्रतिमा को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। भूमि पूजन पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.