धनबाद, फरवरी 27 -- धनबाद/गोविंदपुर, हिटी गोविंदपुर की बहुप्रतिक्षित योजना में से एक एलिवेटेड फ्लाईओवर का काम युद्धस्तर पर जारी है। पिलर पर एलिवेटेड स्ट्रक्चर का काम भी शुरू हो गया है। गोविंदपुर में जिस जाम से निजात दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है, उसी के निर्माण के दौरान लोगों को महजाम झेलना पड़ रहा है। इस महाजाम के आगे शासन-प्रशासन बेबस दिख रहा है। दरअसल कौआबांध से फ़क़ीरडीह तक पांच किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सड़क का निर्माण हो रहा है। 329 करोड़ की लागत से एनएचएआई निर्माण कार्य करा रहा है। त्रिवेणी इंजीकॉन्स कंपनी को काम दिया गया है। काम काफी तेज गति से जारी है। पहले पिलर बनाए गए और अब पिलर पर एलिवेटेड स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इसलिए जीटी रोड पर पांच किलोमीटर तक फोरलेन सड़क को घेर दिया गया है। सर्विस लेन से ही सभी बड़े-छोटे वाहन...