धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) गोविंदपुर स्थित खाली पड़े भूखंड पर मार्केट कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। झमाडा की ओर से अस्थायी दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए विभाग से पंजीकृत कराना अनिवार्य है। नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कराने को कहा गया। इसके लिए सहायक अभियंता के नेतृत्व में एक टीम बनी है। पूर्व में अधिकांश लोगों का नाम चढ़ाया गया था। दर्जनों दुकानदारों को मिलेगी राहत : गोविंदपुर में कुछ लोग सड़क के किनारे फुटपाथ पर अस्थायी दुकान लगाकर अपनी जीविका चला रहे हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने पर उन्हें हटना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में मार्केट कॉम्पलेक्स में जगह मिलने से इन दुकानदारों को राहत मिलेगी। सचिव के प्रकाश कुमार का कहना है कि मार्केट बनाने का प्रस्ताव ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.