नवादा, मई 17 -- गोविंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 9 स्थित सकरी नदी किनारे स्थापित लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का 50 हजार गैलन क्षमता वाला जल मीनार पिछले दो सप्ताह से बंद पड़ा है। मोटर में आई तकनीकी खराबी के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। विभाग की ओर से अब तक मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं किए जाने से पांच वार्डों के करीब 1400 कनेक्शनधारी उपभोक्ता गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं।

जलापूर्ति बाधित जलापूर्ति बाधित होने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। लोगों को दैनिक उपयोग के लिए दूसरे के घरों तथा चापाकलों से पानी लाना पड़ रहा है। सुबह से ही पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लग जा रही है। कई बार पानी के लिए लोगों को दूसरे के घरों में जाकर आग्रह करना पड़ता है, जिससे उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ...