गोविंदपुर में तालाब में डूबकर सात वर्षीय किशोर की मौत
जमशेदपुर, मई 28 -- गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनपीटा गांव में मंगलवार दोपहर सात वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान जोन नंबर-1 निवासी वीर मुंडा (7) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वीर मुंडा गांव के तालाब में नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे डूबते देखा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तालाब में उसकी तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- वीरपुर पोखरा में डूबने से किशोर की मौत करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को तालाब से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.