जमशेदपुर, मार्च 8 -- जमशेदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के नारायणी कॉम्प्लेक्स में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने और अटैची में रखे रुपये चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता विनीता कुमारी श्रीवास्तव के बयान पर गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस को दिए आवेदन में विनीता कुमारी श्रीवास्तव ने बताया है कि वह नारायणी कॉम्प्लेक्स, गोविंदपुर की निवासी हैं। उनके अनुसार 26 फरवरी को अंजलि मलिक, कांता देवी, रचना सिन्हा और संजय सिन्हा अपने कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि सभी ने घर में प्रवेश करते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की।पीड़िता का कहना है कि इस दौरान आरोपियों ने घर में रखी अटैची खोल दी और उसमें रखे नकद रुपये निकालकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.