गोविंदपुर में गैस नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा, किया सड़क जाम
नवादा, मई 13 -- गोविंदपुर में घरेलू गैस की किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा और लोगों ने गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
गैस गोदाम पर लंबी कतारें बता दें कि गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग स्थित धनपुरी के समीप इंडेन गैस गोदाम पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें रात से ही लग जाती हैं, लेकिन सुबह होते ही उपभोक्ताओं को यह कहकर लौटा दिया जाता है कि गैस उपलब्ध नहीं है। जानकारी के अभाव में लोग पूरी रात लाइन में खड़े रहते हैं और सुबह निराश होकर वापस लौट जाते हैं। कई उपभोक्ता भाड़ा खर्च कर दूर-दराज गांवों से गैस गोदाम तक पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।
गैस वितरण में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.