धनबाद, मार्च 8 -- गोविंदपुर के गहिरा मोड़ के समीप शनिवार की शाम कार ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला और बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मृतका मां-बेटी है। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के पांच लोग बंगाल से अपने घर तिलाबनी आ रहे थे। इसी क्रम में गहिरा मोड़ के समीप में सभी लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। इसमें चार साल की वंदना कुमारी और उसकी मां फूलमनी देवी (35 वर्ष) की अस्पताल जाने के क्रम में मौत हो गई। राखी कुमारी (5 वर्ष), निशा कुमारी (15 वर्ष) और गुजरा माहली (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी की सर्जिकल आईसीयू में चल रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.