बांका, मई 6 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा पंचायत के गोविंदपुर गाँव स्थित चीर नदी तट किनारे पर आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री श्री 1008 शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को वैदिक मंत्रोचार से आस-पास का क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।यज्ञ के हवन कुंड में अयोध्या धाम से पधारे आचार्य धर्मेन्द्र शास्त्री जी महाराज के नेतृत्व में 11 विद्वान पंडितों के समूह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर आहुति दी जा रहा है।यज्ञस्थल पर स्थापित 51 विभिन्न देवी-देवताओं एवं दानवों की प्रतिमा यज्ञ परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।यज्ञशाला की परिक्रमा करने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।हवन कुंड व यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर श्रद्धालु मंगल कामना का आशीर्वाद ले रहे है।लोग पूजा-अर्चना के पश्चात मेले का आनंद ले रहे है...