कोडरमा, दिसम्बर 10 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर मैदान में गुरुवार को झारखंड पार्टी के संस्थापक एनई होरो की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होंगे। झारखंड पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री फ्रैंकलिन धान ने बताया कि स्व. एनई होरो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वृहद झारखंड राज्य का सपना पूरा करने के लिए कार्यकर्ता इस मौके पर नए संकल्प के साथ आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने बताया कि एनई होरो का संघर्ष और विचार आज भी झारखंडी अस्मिता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.