प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। गोविंदपुर स्थित भूमिगत जलाशय से आपूर्ति फिर बंद हो गई है। करोड़ों खर्च करने के बाद पिछले साल जलाशय से आपूर्ति शुरू की गई। वर्षों बाद शुरू हुआ जलाशय एकबार फिर बंद हो गया है। गोविंदपुर और शिवकुटी के परिवारों को नलकूपों से आपूर्ति की जा रही है। शिवकुटी के पार्षद कमलेश तिवारी ने इसकी शिकायत जनसुनवाई में की, तब जलकल के अधिशासी अभियंता राधेश्याम ने जलाशय के ऑपरेटर से जानकारी मांगी। ऑपरेटर से पूछताछ के बाद जलकल के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जलाशय को आसपास के और नलकूपों से जोड़ा जा रहा है, ताकि टैंक पूरी तरह भरे और लोगों को प्रेशर के साथ पानी मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.