लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- गुरुवार रात लुधौरी के गोविंदपुर फार्म में तेंदुए ने घर में मौजूद एक पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। तेंदुआ इसी घर में पहले भी दो कुत्तों को मार चुका है। तेंदुए में थोड़ी दूर खेत में बने छप्पर के नीचे बंधी एक बछिया का भी शिकार किया। तेंदुए की एक बार यहां आमद से लोग दहशत में हैं। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए की पुष्टि करते हुये लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। तेंदुए को पकड़ने के लिये एक पिंजरा लगाया जा रहा है। दक्षिण निघासन रेंज के गोविंदपुर फार्म निवासी रमनदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार रात उसके घर पहुंचा तेंदुआ उसके पालतू कुत्ते को खींच ले गया। कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बाहर निकला तो उसे तेंदुआ जबड़ों में दबाए गन्ने के खेत की तरफ जाता दिखा। उसके घर से पालतू कुत्ते को तेंदुए का शिकार बनने की यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.