जमशेदपुर, मार्च 22 -- दो दिन से ठप पड़ी गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के अगले 8 दिन तक बाधित रहने की आशंका है। इसका 160 केवीए का डेडिकेटेड ट्रांसफॉर्मर गुरुवार को बारिश और तेज हवा के प्रभाव में आकर जल गया था। सिर्फ ट्रांसफॉर्मर ही नहीं जला, तीन एसी, 55 ईंच की टीवी भी जल गई। साथ ही स्काडा का सिस्टम और फ्लो मीटर भी जल गया है। बताया जा रहा है कि ट्रांसफॉर्मर बनने और करंट आने के बाद पता चलेगा कि और क्या-क्या नुकसान हुआ है। ट्रांसफॉर्मर को बनाने के लिए जमशेदपुर से घाटशिला भेजा गया है। वहां ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में इसे खोलने के बाद नुकसान का पता चलेगा। साथ ही मरम्मत में कितना वक्त लगेगा, यह भी जानकारी मिलेगी। हालांकि अनुमान है कि इसे फिर से शुरू करने में करीब आठ दिन का वक्त लगेगा। दूसरी ओर, ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण शुक्रवार और शनिवार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.