जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर। गोविंदपुर क्षेत्र की 21 पंचायतों में पिछले चार दिनों से ठप पड़ी जलापूर्ति की गंभीर समस्या को लेकर आज पंचायत प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को अवगत कराया कि जलापूर्ति बाधित होने के कारण क्षेत्र की लगभग 1.5 लाख की आबादी पानी के लिए परेशान है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपायुक्त ने तत्काल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की बुनियादी जरूरतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कल से जलापूर्ति की उम्मीदपेयजल स्वच्छता और विद्युत विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था की जा...