गोविंदपुर ग्रिड से वैकल्पिक बिजली आपूर्ति का दावा फेल
धनबाद, मई 28 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। डीवीसी के पुटकी ग्रिड में खराबी आने पर गोविंदपुर ग्रिड से पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इस कारण शहर में बिजली संकट बना हुआ है, जबकि विभाग का दावा था कि पुटकी ग्रिड की लाइन बंद होने पर डीवीसी गोविंदपुर ग्रिड से पर्याप्त बिजली की आपूर्ति की जाएगी। डीवीसी की ओर से भीषण गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कटौती जारी है। विकल्प के रूप में ग्रिड से कनेक्शन जोड़ा गया है, ताकि लोगों को राहत मिले, लेकिन स्थिति यह है कि पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण संकट कायम है। लोगों को घोर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन पांच-सात घंटे बिजली कट रही है। आधे शहर में पुटकी से आपूर्ति हो रही बिजली: शहर के आधे क्षेत्रों में डीवीसी पुटकी ग्रिड से बिजली आपूर्ति हो रही है, जहां हमेशा ग्रिड में खराबी आ रही है। इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.