कौशाम्बी, जून 12 -- मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान अंतर्गत गुरुवार की रात विकास खंड नेवादा की ग्राम पंचायत गोविंदपुर गोरियो में रात्रि चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने चैपाल में उपस्थित आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- राशन वितरण और खराब हैंडपंपों की शिकायतें चौ...