धनबाद, मार्च 7 -- कतरास, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत एसएलजी साइडिंग में शुक्रवार को गुणवत्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कोलियरियों से साइडिंग तक पहुंचने वाले कोयले की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए साइडिंग ऑपरेटरों और डिस्पैच से जुड़े कर्मचारियों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में साइडिंग एवं डिस्पैच से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, रेक वैगन लोडिंग से संबंधित ठेकेदार तथा मजदूर भी उपस्थित रहे। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले कुछ कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के महाप्रबंधक विजय कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता गुणवत्तायुक्त कोयले का ही डिस्पैच करना है। इसके लिए कोलियरी से लेकर साइडिंग तक हर स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि कोय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.