गोविंदपुर क्षेत्र की खदानों से उत्पादन बढ़ाने का निर्देश
धनबाद, सितम्बर 23 -- बीसीसीएल के महाप्रबंधक आनंद कुमार ने मंगलवार को गोविंदपुर क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैलूडीह स्थित जीटीएस-डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यस्थल पर उत्पादन गतिविधियों का जायजा लिया और पिछले उत्पादन का रिकॉर्ड देखा। उन्होंने अधिकारियों को उत्पादन में वृद्धि के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले आनंद कुमार ने न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के डिपार्टमेंटल पैच, महेशपुर कोलियरी और ब्लॉक फोर कोलियरी का निरीक्षण किया। उन्होंने गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद से उत्पादन की विस्तृत जानकारी ली तथा उत्पादन बढ़ाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। गौरतलब है कि आनंद कुमार का चयन बीसीसीएल के तकनीकी निदेशक (प्रोजेक्ट एं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.