गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष मजदूर जागरण कार्यक्रम आयोजित
धनबाद, जुलाई 1 -- गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (बीएमएस) के बैनर तले वेतन समझौता (एनसीडब्ल्यू-12) के लिए जेबीसीसीआई-12 गठन की मांग को लेकर मंगलवार को गेट मीटिंग एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष नुनुमनी सिंह तथा संचालन क्षेत्रीय सचिव तेजलाल प्रसाद ने किया। सभा को संबोधित करते हुए धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सह सीसीसी बोर्ड सदस्य मुरारी तांती, महामंत्री उमेश कुमार सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने श्रमिकों को जेबीसीसीआई-12 के गठन, नए लेबर कोड और समय पर वेतन समझौते के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मजदूर हितों की रक्षा और नए वेज बोर्ड का लाभ समय पर दिलाने के लिए संगठन लगातार संघर्षरत है। यह भी पढ़ें- 12वें वेतन बोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.