जमशेदपुर, मई 30 -- गोविंदपुर थाना अंतर्गत लुआबासा निवासी जुरू गोप (42) छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना 24-25 मई की रात की है। जानकारी के अनुसार, जुरू गोप घर की छत पर सोए हुए थे। देर रात वे छत के किनारे लघुशंका करने गए थे। छत पर रेलिंग न होने के कारण वे सीधे जमीन पर गिर पड़े और जख्मी हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में दीवार गिरा, मलवे में दबकर एक व्यक्ति की मौत टीएमएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...