धनबाद, अप्रैल 19 -- एसएसपी प्रभात कुमार शनिवार को गोविंदपुर थाना पहुंचे। उन्होंने थाना भवन और थाना परिसर का विस्तृत रूप से निरीक्षण किया। परिसर में जर्जर हो चुके पुराना थाना भवन को उन्होंने फौरन तोड़ कर वहां की जमीन को समतल करने का आदेश दिया। साथ ही परिसर में पड़े कबाड़ का न्यायालय से स्वीकृति लेकर नीलामी करने को कहा। एसएसपी के साथ सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत सहित अन्य जवान मौजूद थे। उन्होंने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, अभिलेख संधारण और पुलिसकर्मियों की कार्यशैली का जायजा लिया। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति, लंबित मामलों और दैनिक पुलिसिंग से संबंधित जानकारी भी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- पुलिस जनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.