गोविंदपुर के न्यू खालसा से बाल श्रमिक मुक्त
धनबाद, जून 18 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। श्रम विभाग ने गोविंदपुर के न्यू खालसा होटल से बुधवार को बाल श्रमिक को मुक्त कराया। श्रम अधीक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में बुधवार को गोविंदपुर में बाल श्रम उन्मूलन के लिए विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान गोविंदपुर मार्ग पर न्यू खालसा होटल से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। निरीक्षण में पाया गया कि उक्त बालक से होटल में काम कराया जा रहा था। धावा दल ने तत्काल हस्तक्षेप कर बालक को मुक्त कराया गया। सत्यापन कर आवश्यक संरक्षण, परामर्श एवं पुनर्वास की प्रक्रिया के लिए संबंधित बाल संरक्षण तंत्र को उसे सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- मनिका में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, एक बाल श्रमिक मुक्त नियोजक के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 (संशोधित 2016) तथा अन्य सुसंगत विधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.