गोविंदपुर के ग्रामीण आज भी डाड़ी का पानी पीने को है मजबूर:आरती
रांची, मई 19 -- नामकुम, संवाददाता। भाजपा प्रदेश नेत्री आरती कुजूर ने कहा कि लालखटंगा पंचायत के सुदूरवर्ती जंगल क्षेत्र स्थित मुंडा जनजाति बाहुल गोविंदपुर गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव का एकमात्र चापाकल पिछले डेढ़ महीने से खराब पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार मामले की जानकारी कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक चापाकल की मरम्मत नहीं कराई गई।
पानी की समस्या वहीं दो वर्ष पूर्व गांव में डीप बोरिंग और जलमीनार निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। न टंकी लगाई गई और न ही मशीन चालू हुई। भीषण गर्मी में ग्रामीण जंगल के बीच स्थित डाढ़ी चूंआं का पानी पीने को मजबूर हैं। भाजपा नेत्री आरती कुजूर और अंजली लकड़ा ने प्रशासन से गांव में अविल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.