धनबाद, अप्रैल 8 -- कतरास, प्रतिनिधि। सोनारडीह टंडाबाड़ी बस्ती में हुए भू-धंसान में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास एवं जमीन अधिग्रहण को लेकर गोविंदपुर कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि जिन रैयतों के पास वैध जमीन और मकान हैं, उन्हें जेआरडीए योजना के तहत जमीन की उचित कीमत के साथ नया आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा एक लाख रुपए की सहायता राशि और 50 हजार रुपए शिफ्टिंग खर्च के रूप में अतिरिक्त दिए जाएंगे। प्रबंधन ने सभी रैयतों से अपनी जमीन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज जल्द संबंधित अधिकारियों के पास जमा कराने की अपील की। प्रबंधन ने यह भी बताया कि जो लोग अतिक्रमण कर क्षेत्र में रह रहे हैं, उन्हें भी जेआरडीए के तहत बेलगड़िया में आवास उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित ठिकान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.