कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता यात्रियों की मांग पर रेलवे ने गोविंदपुरी-अलीगढ़ विशेष ट्रेन का संचालन अब नियमित ट्रेन के रूप में करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अब 64703-64704 गोविंदपुरी-अलीगढ़ मेमू रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी। यह एक जोड़ी मेमू ट्रेन 13 अप्रैल से चलेंगी जिसमें 11 मेमू कोच लगेंगे।एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 64703 गोविंदपुरी से सुबह 07:20 बजे रवाना होगी और 07:33 बजे पनकीधाम स्टेशन पहुंचेगी। यहां से एक मिनट के ठहराव के बाद 07:34 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। इसकी रिवर्स दोपहर 01:40 बजे अलीगढ़ से चलेगी और शाम 06:40 बजे पनकीधाम आएगी। यहां से एक मिनट बाद 06:41 बजे रवाना होकर गोविंदपुरी पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.