कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता यात्रियों की मांग पर रेलवे ने गोविंदपुरी-अलीगढ़ विशेष ट्रेन का संचालन अब नियमित ट्रेन के रूप में करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अब 64703-64704 गोविंदपुरी-अलीगढ़ मेमू रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी। यह एक जोड़ी मेमू ट्रेन 13 अप्रैल से चलेंगी जिसमें 11 मेमू कोच लगेंगे।एनसीआर के सीपीआरओ ​श​शिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 64703 गोविंदपुरी से सुबह 07:20 बजे रवाना होगी और 07:33 बजे पनकीधाम स्टेशन पहुंचेगी। यहां से एक मिनट के ठहराव के बाद 07:34 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। इसकी रिवर्स दोपहर 01:40 बजे अलीगढ़ से चलेगी और शाम 06:40 बजे पनकीधाम आएगी। यहां से एक मिनट बाद 06:41 बजे रवाना होकर गोविंदपुरी पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...