गोविंदपुरी आग: मौत को दे दी थी मात, परिवार के लिए दोबारा लपटों में कूद गया शख्स, लिख दी अमर प्रेम की दास्तां
पीटीआई, जून 12 -- दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मृतकों की पहचान पंकज (28), उनकी मां गुड्डी (50) और बहन सोनी (20) के रूप में हुई है। तीनों इमारत की तीसरी मंजिल पर रहते थे। परिवार के अन्य दो सदस्य को गंभीर चोटें आईं हैं। पंकज किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल हो गए थे और पड़ोसियों ने उन्हें इमारत से बाहर भी निकाल लिया था मगर अपने परिवार को आग के बीच फंसता देख खुद की जान की परवाह किए बिना वे दोबारा इमारत में घुसे और वापस न लौट सके। शुक्रवार तड़के लगी इस आग की सूचना पुलिस को 2 बजकर 31 मिनट पर मिली थी। एक चश्मदीद ने बताया कि 'उस मंजर को याद करते ही रोंगटो खड़े हो रहे हैं। सुबह का समय था, एकदम शांति थी और अगले ही पल चीख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.