मुरादाबाद, फरवरी 16 -- शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। 18 फरवरी को विकास प्राधिकरण गोविंदपुरम योजना की लोगों को सौगात देने जा रहा है। बुधवार दोपहर प्राधिकरण की साइट आम लोगों के लिए ओपन कर दी जाएगी। प्लॉट लेने के इच्छुक लोग प्राधिकरण की साइट पर जाकर ऑन लाइन आवेदन कर सकेंगे। आवंटन की प्रक्रिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कराई जाएगी। सोमवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने नई टाउनशिप लांचिंग के लिए अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिम्मेदारियों को अधीनस्थ अधिकारियों को वितरित किया। गोविंदपुरम योजना 67 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी। इसमें करीब 517 प्लॉट होंगे, जिनमें 32 से ज्यादा व्यावसायिक भूखंड शामिल हैं। जनता की सुविधा के लिए एक इंटर कॉलेज, जूनियर हाई स्कूल और दो नर्सरी स्कूल भी बनाए जाएंगे। दिल्ली रोड पर मंगूपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.