मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर नई टाउनशिप में प्लॉट या फिर फ्लैट चाहते हैं तो बस कुछ दिन का इंतजार करना पड़ेगा। अगले सप्ताह से रजिस्ट्रेशन किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। सड़कों और चौराहों को विकसित किए जाने के लिए टेंडर की कार्रवाई भी 15 दिसंबर के बाद शुरू की जाएगी। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर लास्ट या फिर नई साल में नई टाउनशिप को लांच किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बुधवार को एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह व सचिव पंकज वर्मा ने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नई टाउनशिप लांचिंग के लिए रणनीति तैयार करते हुए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। गोविंदपुरम योजना 67 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी। इसमें करीब 517 प्लॉट होंगे, जिनमें 32 से ज्यादा व्यावसायिक प्लॉट होंगे। एक इंटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.