कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर दक्षिण। गोविंदनगर स्थित दुर्गा मंदिर से शराब के नशे में रुपये से भरा दानपात्र उखाड़ कर ले जाने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपितों के पास से दानपात्र और रुपये भी बरामद हुए। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि चोरों ने दानपात्र तोड़कर 5-5 हजार रुपये आपस में बांट लिए थे, बचे रुपयों का मोबाइल फोन खरीदा था। पुलिस ने मोबाइल भी जब्त कर लिया। आरोपितों की पहचान रामआसरे नगर कच्ची बस्ती निवासी छोटू कुमार, सुमित बाल्मीकि व गुजैनी एफ ब्लॉक निवासी कृष्णा उर्फ उत्कर्ष शुक्ला के रूप में हुई। 6 मार्च को 13 ब्लॉक स्थित दुर्गा मंदिर की खिड़की का ग्रिल काट कर चोरों ने मंदिर का दानपात्र चोरी कर लिया था। गोविंदनगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें तीन आरोपी कैद हो गए थे। पुलिस ने कर...