कानपुर, सितम्बर 30 -- कानपुर। गोविंदनगर पुलिस ने झांसी रेलवे लाइन पुलिया के पास मिनी लोडर से 185 किलो पटाखे बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि मिनी लोडर में तीन युवक अवैध पटाखे लेकर बैठे हैं। पूछताछ में तीनों ने बर्रा के शिवनगर पीला पुल कच्ची बस्ती निवासी सुरेंद्र कठेरिया, कृष्णा वर्मा और विनय कुमार बताया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में तीनों ने बताया कि पटाखे उनके कंपनी मालिक हिमांशु मरवाहा उर्फ काकू के हैं और लोडर भी उसी का है। पुलिस ने लोडर को भी कब्जे में ले लिया है। यह भी पढ़ें- Mathura News: आबादी क्षेत्रों में आतिशबाजी का भंडारण मिला तो कार्रवाई थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: कार में अवैध पटाखे मिले, चालक ...