गोविंदनगर के 12 मोहल्लों में दूषित जलापूर्ति
कानपुर, मई 25 -- कानपुर। गोविंदनगर से जुड़े 11-12 मोहल्लों में करीब 25 दिन से सीवरयुक्त दूषित जलापूर्ति हो रही है। इससे स्थानीय लोग परेशान हैं। बी ब्लॉक निवासी अनिल कुमार, अश्वनी मल्होत्रा, सी ब्लॉक निवासी तरुण अस्थाना, रिंकू, 11 ब्लॉक रोहिणी इंटर कॉलेज, कच्ची बस्ती निवासी रश्मी सिंह ने बताया कि घरों में कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। इसकी शिकायत भी की पर आज तक कोई अधिकारी झांकने तक नहीं आया। इस पर सोमवार को पार्षद नवीन पंडित से शिकायत की। अभी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। नवीन ने बताया कि इस समस्या से करीब 50 हजार लोग प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- गंगा बैराज से आठ लाख आबादी को निर्बाध जलापूर्ति में देरी हर दिन 30-40 शिकायतें आ रही हैं। मामले में जलकल के महाप्रबंधक से बात कर समाधान कराया जाएगा। सबमर्सिबल से गंदा पानी आ रहा है क्योंकि गंगा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.