गोवा-यूपी में एमओयू के लिए सरकारों में होगी बात: रोहन
वाराणसी, अगस्त 22 -- वाराणसी। गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खंउटे ने कहा है कि टूरिज्म बढ़ाने के लिए गोवा और यूपी की सरकारों में बात होगी। इसका प्रस्ताव भी रखा जाएगा। यूपी (खासकर काशी) से रेल और हवाई कनेक्टिविटी शुरू कराने का भी प्रयास किया जाएगा। गोवा और वाराणसी के बीच पर्यटन के क्षेत्र में अनुभवों और विचारों का आदान-प्रदान आध्यात्मिक पर्यटन को नई दिशा दे सकता है। पर्यटन मंत्री शुक्रवार को नदेसर स्थित होटल ताज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोवा की प्राचीन पहचान दक्षिण काशी के रूप में भी है। यह राज्य सिर्फ समुद्र तट और जीवनशैली का केंद्र नहीं बल्कि समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की भूमि भी है। प्राचीन देवकीकृष्ण मंदिर, मल्लिकार्जुन मंदिर के साथ ही वाटरफाल समेत अन्य एडवेंचर और दर्शनीय स्थल शोभा बढ़ाते हैं। छत्रपति श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.