गोवा में वांछित तस्कर एखलाक बहराइच से गिरफ्तार
लखनऊ, मई 30 -- एसटीएफ ने गोवा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी एखलाक अहमद उर्फ मन्ना मलिक को बहराइच से गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश गोवा के थाना क्राइम ब्रांच नार्थ की पुलिस तलाश कर रही थी। बहराइच के निवासी एखलाक पर आरोप है कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था। वह 2018 में गोवा निवासी वसीम के संपर्क में आया था और उसके साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक एखलाक नेपाल निवासी अर्जुन के सहयोग से स्मैक की खेप बस के जरिए गोवा भेजता था। एखलाक के विरुद्ध बहराइच में संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई गोवा पुलिस कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.