नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- मशहूर जेन जी यूट्यूबर सौरव जोशी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सौरव की आज अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। सौरव अपने परिवार के साथ व्लॉग बनाते हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अब सौरव जोशी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। हाल ही में सौरव अपनी पत्नी अवंतिका भट्ट के साथ गोवा ट्रिप पर गए थे, जहां से उनके एक व्लॉग का क्लिप वायरल हो रहा है। इस क्लिप के वायरल होते ही सौरव बुरी तरह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह हिस्सा फाइनल एडिट में कैसे रह गया। कुछ दर्शक यह भी सोच रहे हैं कि क्या उनके वीडियो में ऐसी चीजें जानबूझकर रखी जाती हैं या फिर यह गलती से हुआ है।व्लॉग से ये क्लिप एडिट करके क्यों नहीं हटाया? दरअसल, वायरल हो रही इस क्लिप में, सौरव गोवा में अपनी छुट्टियों...