गोवा में नीलू मिश्रा ने जीते स्वर्ण-कांस्य
वाराणसी, मई 31 -- वाराणसी। गोवा के बेंबोलिम स्टेडियम में चल रही तीसरी नेशनल वूमेन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की कप्तान वाराणसी की नीलू मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन किया। 50 साल से अधिक आयु वर्ग में नीलू मिश्रा ने 80 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। ऊंची कूद में नीलू मिश्रा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर से 30 से 100 वर्ष तक की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। यह भी पढ़ें- बाधा दौड़ में नीलू ने स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा यह भी पढ़ें- ऋचा सूद ने राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.