रांची, मई 2 -- रनिया, प्रतिनिधि। रोजगार की तलाश में घर से दूर गए 24 वर्षीय मजदूर अरविंद डाहँगा का शव मजदूर दिवस के दिन शुक्रवार को ताबूत में जब ओरेंगटोली गांव पहुंचा तो पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। समुद्र में डूबने से हुई उसकी मौत ने परिवार और ग्रामीणों को झकझोर दिया है। जानकारी के अनुसार, अरविंद जुलाई 2025 में रोजी-रोटी की तलाश में गोवा गया था, जहां वह एक मछली पकड़ने वाली कंपनी में काम करता था। 28 अप्रैल को मछली पकड़कर लौटने के दौरान वह नाव से समुद्र में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना 29 अप्रैल को उसके साथियों ने परिजनों को दी। इसके बाद प्रखंड प्रमुख नेली डाहँगा की पहल पर जिला प्रशासन और विधायक सुदीप गुड़िया से संपर्क किया गया। तत्पश्चात शव को हवाई मार्ग से रांची लाकर एंबुलेंस से गांव पहुंचाया गया। मृतक के पिता जकरियस डाहँ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.