गोवा में झारखंड कराटे टीम बनी चैंपियन, बोकारो के खिलाड़ियों ने जीते 40 पदक
बोकारो, मई 18 -- गोवा के पोंडा में आयोजित 24वीं ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप में झारखंड कराटे टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि में बोकारो के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। बोकारो के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने कुल 40 पदक जीतकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। बोकारो के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 16 गोल्ड, 14 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। वहीं झारखंड टीम को कुल 72 पदक प्राप्त हुए। प्रतियोगिता में रियांशी चौधरी, मायोन शरभ, आरूष प्रकाश, भव्या बिष्ट, कृतिकेश कुमार मिश्रा और ऋषिता राज शर्मा ने दो-दो गोल्ड मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। नैतिक प्रसाद, अथर्व कश्यप, अर्घ्य सुवन और सुचिस्मिता महतो ने भी गोल्ड मेडल जीतकर टीम को मजबूती प्रदान की。
प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.