गोवा में केजरीवाल की छह गारंटी, मुफ्त बिजली और महिलाओं को Rs.3,000 देने का वादा
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गोवा के पणजी में आयोजित जनसभा में छह गारंटियों की घोषणा की। इनमें हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, पुराने बिजली बिलों की माफी, 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला को Rs.3,000 मासिक सहायता और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शामिल हैं। उन्होंने हर परिवार को Rs.10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और हर गांव तथा वार्ड में खेल मैदान बनाने का भी वादा किया। गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि पार्टी राज्य में सरकार बनने पर इन सभी गारंटियों को पूरा करेगी। उन्होंने दिल्ली और पंजाब में किए गए वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि आप सरकार ने वहां अपनी गारंटियां पूरी की हैं और गोवा में भी ऐसा ही किया जाएगा।बिजली और स्वास्थ्य की गारंटी केजरीवाल ने कहा कि आप की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.