नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- गोवा के एक नाइट क्लब में भीषण अग्निकांड में मारे गए सभी 25 लोगों की पहचान कर ली गई है। इनमें 20 स्टाफ मेंबर थे। हादसे में 5 पर्यटकों की भी मौत हुई है। इनमें से 4 दिल्ली से थे। इनमें से एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल थे। पांचवां टूरिस्ट कर्नाटक का था। मृतकों में तीन महिलाएं हैं। वहीं छह लोग घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। हादसा शनिवार देर रात उत्तरी गोवा में पणजी से करीब 25 किमी दूर अरपोरा नदी के पास स्थित 'बर्च बाई रोमियो लेन' नाइट क्लब में हुआ।डांस फ्लोर पर थे सौ से अधिक पर्यटक प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात क्लब की पहली मंजिल से आग की लपटें उठने लगीं। उस वक्त वहां डांस फ्लोर पर सौ से अधिक पर्यटक थे। कुछ ही पलों में धुआं पूरे क्लब में भर गया। इससे मौके पर भगदड़ सी मच गई। जान बचाने के लिए लोग ग्राउंड फ्लोर पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.