कानपुर, दिसम्बर 8 -- कल्याणपुर। गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में कानपुर के रोहन सिंह की भी मौत हुई है। रोहन नाइट क्लब में शेफ की नौकरी करता था। मूल रूप से नेपाल निवासी रोहन के पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी। जिसके चलते रोहन को नानकारी में रहने वाली मामी रूपा सिंह ने बचपन से पाला पोसा। खाना बनाने की रुचि को देखते हुए मामी ने उसे शेफ बनने की सलाह दी थी। कानपुर के कई रेस्टोरेंट और होटल में काम करने के बाद रोहन गोवा के नाइट क्लब में शेफ बन गया था। मृतक के ममेरे भाई रोहन ने बताया कि मेरे भाई अजय सिंह ने बताया कि समाचार के माध्यम से पता चला कि रोहन की नाइट क्लब में लगी आग में दम घुटने के कारण मौत हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.